धूमधाम से मनाया गया होली मिलन, पदाधिकारी सम्मानित

सिंधी सेंट्रल पंचायत के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 मार्च । सिंधी सेंट्रल पंचायत का होली मिलन समारोह जयपुर हाउस स्थित जय झूलेलाल भवन पर  बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को चन्दन लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। समारोह का शुभारंभ सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुख्य संरक्षक जीवत राम करीरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन मुख्य संरक्षक गागन दास रामानी ने किया।
इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। होली मिलन में आगरा की समस्त पंचायत के पदाधिकारियों की एकजुटता देखने को मिली। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने इस अवसर पर कहा कि होली प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने बताया कि इस बार भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमोंका आयोजन किया जाएगा। 
होली मिलन में प्रमुख रूप से मुख्य संरक्षक जीवत राम करीरा, गागन दास रामानी, संरक्षक नन्द लाल आयलानी, रोचि राम नागरानी, घनश्याम दास देवनानी, परमानन्द अतवानी, जय रामदास, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, हेमंत भोजवानी, जगदीश डोडानी, अशोक पारवानी, जेठा पुरसानी, जय किशन बुधरानी, सुशील नोतनानी, अशोक कोडवानी, श्याम भोजवानी, राज कुमार गुरनानी, जय प्रकाश केशवानी, भजन लाल, लछमन दास गोकलानी, अशोक चावला, नरेश देवनानी, किशोर बुधरानी,   लाल एम सोनी, हरीश टहिल्यानी, योगेश रखवानी, दीपक अतवानी व जितेंद्र पमनानी आदि उपस्थित रहे।     

Post a Comment

0 Comments