Image

धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ी, जडेजा होंगे टीम के नए कप्तान



न्यूज़ स्ट्रोक
मुंबई, 24 मार्च। आईपीएल की सबसे सशक्त और गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब अजय जडेजा करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने आज गुरुवार को कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया। प्रतिष्ठित विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से दो दिन पूर्व अपना पद छोड़ा है।
धोनी वर्ष 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्ताीन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने चार बार विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। एक बयान में सीएसके ने कहा कि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व छोडऩे का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। आईपीएल से संन्यास लेने का उनका अभी कोई इरादा नहीं है। उनकी कप्तानी में, चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती, इसके अलावा दो बार चैंपियंस लीग के विजेता रहे हैं।
सीएसके शनिवार को दो बार के आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगी।

Post a Comment

0 Comments