दो हजार स्टूडेंटस और अन्य ने सीखे सेफ राइडिंग के गुर



-आयोजित हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान  


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 जून। कोविड के बाद के दौर में भारत को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान आगरा में आयोजित किया। 
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित केपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित इस तीन दिवसीय कैम्प (27-29 जून 2022) में 2000 से अधिक कॉलेज छात्रों एवं स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया और सुरक्षित राइडिंग के गुर सीखे।
एचएमएसआई के रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर्स ने प्रतिभागियों की उम्र को ध्यान में रखते हुए उचित सड़क सुरक्षा लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक बनाया। भारत को सड़क सुरक्षा पर जागरूक बनाने की एचएमएसआई की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए प्रभु नागराज, ऑपरेटिंग ऑफिसर-ब्राण्ड एण्ड कम्युनिकेशन, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, 'सड़क सुरक्षा शिक्षा, सड़क सुरक्षा की मानसिकता विकसित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
भारतीयों को सड़कों पर सुरक्षित बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाते हुए हमने अपने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत ऑन-ग्राउण्ड सड़क सुरक्षा ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है। इस अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य नए एवं भावी राइडरों में सड़क सुरक्षा की सही आदतें विकसित करना है, साथ ही हम व्यस्कों को भी सड़क सुरक्षा का महत्व समझाना चाहते हैं।  

Post a Comment

0 Comments