👍700 खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन, 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज पदक किए अपने नाम
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 4 मई 2026। गाजियाबाद में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
टीम कोच निर्मल गोस्वामी और टीम मैनेजर पारस कुशवाह के मार्गदर्शन में आगरा के 12 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक विजेता: वियोम दीक्षित, रेयांश राठौड़, दिव्यांशी कुमारी, दीती गुप्ता।
रजत पदक विजेता: कुशाग्र शर्मा, विराट राठौड़, प्राप्ति गुप्ता, युवराज।
कांस्य पदक विजेता: अर्पिता राठौड़, लवली कुशवाह, वन्या वांजनी, अंशिका कुशवाह।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य प्रमोद कृष्णम (कल्कि पीठाधीश्वर), मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा तथा पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री डी.पी. यादव मौजूद रहे।
इस दौरान टीम कोच निर्मल गोस्वामी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ी आर्य समाज ताजगंज और आर्य समाज विभव नगर में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आर्य समाज विभव नगर के प्रधान अरविंद मेहता, रमाकांत सारस्वत और राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 Comments