आगरा की बेटियों सुहानी अग्रवाल, पहल गुप्ता और  वान्या बंसल का नेशनल टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन

 सुहानी अग्रवाल                    पहला गुप्ता                      

 

न्यूज़ स्ट्रोक 

आगरा, 19 अप्रैल 2026। देहरादून के परेड ग्राउंड स्टेडियम में आयोजित 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में आगरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सुहानी अग्रवाल, पहल गुप्ता और वान्या बंसल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है।
टीम चैंपियनशिप में सुहानी अग्रवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची, जहां उसे बंगाल के खिलाफ 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।
व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सुहानी अग्रवाल ने अंडर-17 वर्ग में क्वालीफाई कर राउंड ऑफ 64 में स्थान बनाया। वहीं, पहल गुप्ता ने भी अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में क्वालीफाई कर राउंड ऑफ 64 तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
डबल्स स्पर्धा में सुहानी अग्रवाल ने वान्या बंसल के साथ जोड़ी बनाकर शानदार प्रदर्शन किया और दोनों खिलाड़ियों ने राउंड ऑफ 16 तक का सफर तय किया। आगरा की इन उभरती खिलाड़ियों की सफलता से खेल प्रेमियों में उत्साह है और शहर को इन पर गर्व है। कोच सौरभ पोद्दार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन ही इस सफलता की कुंजी है, और भविष्य में इनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश शेष कौशल और सचिव डॉ. अलका शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे सभी टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments