👍प्रतियोगिता गुरुवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के योगा हॉल में संपन्न हुई
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा 23 अप्रैल, 2026। शहर में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी योग ओलंपियाड में इस बार युवाओं ने संतुलन, लचीलेपन और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता गुरुवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के योगा हॉल में संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन समारोह कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने किया। वहीं आयोजन का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने किया।प्रतियोगिता में बालक वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज के देव कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। एमडी जैन इंटर कॉलेज के यश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद के सुहांशु और एमडी जैन इंटर कॉलेज के सागर शर्मा संयुक्त रूप से रहे।
वहीं बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट की सौरशी गौतम ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहगंज की सुषमा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि चन्द्रा बालिका कन्या इंटर कॉलेज की अंजली रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में हिनाक्षी, शिवानी, आदित्य और अब्दुल सहित कई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में दीपा शर्मा, देवेश बघेल और यश बघेल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
आयोजन को सफल बनाने में मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार समेत पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार यादव, पंकज कश्यप, लव प्रकाश, सुमन लता यादव, हिमांशु शर्मा, रेखा शमी और बबीता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बालिका वर्ग में नैनाना जाट, शाहगंज और सेंट जोसेफ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जबकि बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी योग क्षमता का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया।

0 Comments