Image

माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय नेहरू हॉकी 19 से, टेबल टेनिस 26 और बैडमिंटन 27 को



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 अगस्त ।  माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय नेहरू हॉकी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता कल 19 अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खेली जाएगी।प्रतियोगिता नौ बजे से खेली जाएगी। वहीं बालक वर्ग की अंडर-15 सब जूनियर और अंडर-17 जूनियर नेहरू हॉकी की प्रतियोगिता 20 अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर ही खेली जाएगी।
जनपद के समस्त प्रधानाचार्य अपने विद्यालय की टीम 5-5 पात्रता पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या खेल टीसी आधार की प्रमाणित अभिलेखों के साथ खेल प्रभारी या अन्य किसी शिक्षक के साथ स्पोर्ट्स ड्रेस  में भेज सकते हैं। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप जैन और डॉ. शालिनी गर्ग ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी संजय नेहरू से मोबाइल नंबर 9412651301 व गुरुप्यारी से मोबाइल नंबर 8630413234 पर की जा सकती है।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता 26 को

आगरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 26 अगस्त को बालक एवं बालिकाओं की एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर प्रात: नौ बजे से खेली जाएंगी। प्रतियोगिता अंडर-14 सब जूनियर और अंडर-19 सीनियर वर्गों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. जॉर्ज मसीह बालक वर्ग तथा संयोजिका (प्रधानाचार्या) डॉॅ. कुमुद ग्रोवर ने जनपद के सभी विद्यालयों से 6-6 पात्रता पत्र जन्म प्रमाण पत्र या खेल टीसी आधार की प्रमाणित अभिलेखों के साथ खेल प्रभारी या अन्य किसी शिक्षक के साथ खेल पोशाक में भेजने की अपील की है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 को
आगरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर प्रात: नौ बजे से खेली जाएगी। प्रतियोगिता अंडर-14 सब जूनियर और अंडर-19 सीनियर वर्गों में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यालय अपनी बालक व बालिका टीम को 6-6 पात्रता पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या खेल टीसी आधार की प्रमाणित अभिलेखों के साथ खेल प्रभारी या अन्य किसी शिक्षक के साथ निर्धारित ड्रेस में भेजें। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ  एवं  डॉ. पायल जैन ने बताया कि अधिक जानकारी क्रीड़ा प्रभारी विजेंद्र भारद्वाज से मोबाइल नंबर 9012199596 से संपर्क कर सकते हैं। 


Post a Comment

0 Comments