माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता 10 सितम्बर से आगरा में, तैयारियां जोरों पर



 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 02 सितंबर। माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां इस समय जोरों पर हैं। पंकज शर्मा को इस प्रतियोगिता का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
 पंकज शर्मा 

पंकज आगरा के महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज में खेल अध्यापक होने के साथ-साथ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन आगरा के सचिव और सीनियर प्रशिक्षक हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की किसी भी प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में पहली बार पीएसएस, ईएसएस एवं एलईडी स्क्रीन की सहायता से लाइव स्कोरिंग की जाएगी। जिससे सभी खिलाड़ी, टीम कोच, खेल अधिकारी एवं सभी उपस्थित दर्शक लाइव स्कोर को देख सकतेे हैं।  प्रतियोगिता अंडर-14, 17 और 19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मनोज कुमार  ने बतया कि पंकज शर्मा के साथ  साथ मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल होंगे। साथ ही  श्री रत्नमुति जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  अनिल वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में सभी एक साथ मिलकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कार्य करेंगे।कोर्डिनेटर पंकज शर्मा के अनुसार इस प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेेश के सभी 18  मंडलों के 700 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments