आगरा के प्रतिभावान कैडेट्स को एडीजी एनसीसी ने किया सम्मानित



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 सितम्बर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा द्वारा गुरुवार को वन यूपी वाहिनी एनसीसी, आगरा मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस शिविर 2022 में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल संजय पुरी विशिष्ट सेवा मेडल ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। 
मुख्यालय पर उनका स्वागत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी का प्रशासनिक निरीक्षण किया। अपर महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल संजय पुरी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से स्वतंत्रता दिवस शिविर 2022 में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स ने इतनी अधिक संख्या में आगरा ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया। आगरा ग्रुप ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान पर रहते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह यहां के कठिन परिश्रम एवं निष्ठा को प्रतिबिम्बित करता है। कमान अधिकारी कर्नल एमएस रोहिल ने संजय पुरी का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रुप कमांडर एनसीसी आगरा मुख्यालय ब्रिगेडियर अरुण यादव, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एसके राय, कर्नल रोहित खन्ना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं एनसीसी अधिकारियों में कैप्टन दिनेश लाल, कैप्टन अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार, ले रीता निगम, लेफ्टिनेंट एसपी मौर्य, अखिलेश यादव, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments