बास्केटबॉल में एमडी जैन, नगर निगम, क्यूवी और कैंट इंटर कॉलेज बने विजेता


-माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 
- अंडर-14 में सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज रहा उपविजेता 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 02 सितंबर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज और नगर निगम इंटर कॉलेज ने जीत ली है। वहीं बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया और केंट इंटर कॉलेज विजेता रहे। 
प्रतियोगिता का आयोजन क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में किया गया। बालक वर्ग में छह और बालिका वर्ग में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक विद्यालय क्वीन विक्टोरिया कालेज की प्रधानाचार्या रीना रॉबर्ट्स और एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन, जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद के प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कॉलेज को फाइनल में 18-12 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने सेंट जोसेफ गर्ल्स कालेज को एकतरफा मुकाबले में 16-04 से कराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इसके अलावा अंडर-19 बालिका वर्ग में कैंट इंटर कालेज ने क्वीन विक्टोरिया कॉलेज को 25-14 से हराकर खिताब जीता। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में नगर निगम इण्टर कॉलेज ने एमडी जैन कॉलेज को हराकर खिताब अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण संह जिला विद्यालय निरीक्षक वीके मौर्य, डॉ. चतुर सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, रीना रावर्ट्स, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल ने किया। इस मौके पर सौरभ सिंह, जयवीर यादव, विकास, विदुषी सिंह, सविता, शालिनी शर्मा, नीलम, अंकिता जोशी, रेनू मसीह,  प्रतिभा सिंह, सरिता यादव, पंकज कश्यप, पंकज शर्मा, सौरभ गुप्ता, दिविजय सिंह, संदीप परिहार, गोविंद सिंह, ललित पाराशर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments