-लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल ने शिक्षकों का किया सम्मान
-इंटरनेशनल डायरेक्टर पीएमजीएफ लायन जितेंद्र चौहान व लायन बबीता चौहान को भी सम्मानित किया
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 03 सितंबर। शिक्षक हमारे भविष्य का मार्गदर्शन करते हैं। किसी भी समाज और देश के भविष्य में विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान होता है शिक्षकों का। इसीलिए गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर रखा गया है। कुछ ऐसे ही विचारों के साथ लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होटल डबल ट्री हिल्टन में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर पीएमजीएफ लायन जितेंद्र चौहान व लायन बबीता चौहान को भी पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। क्लब में ही सम्मानित टीचर कविता अग्रवाल, शिल्पा गोयल, अर्चना गुप्ता, डॉ. आशा गोयल, कामना धवन, कैप्टन विवेक चंद गुप्ता, लाइफलाइन पब्लिक स्कूल की पारुल सक्सेना, जीजी स्कूल आगरा की कोमल भसीन, प्रिल्युड पब्लिक स्कूल की नीमा साहनी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय बंसल, डॉ अरविंद जैन, सुनील कुमार अग्रवाल, सुशील गुप्ता, नरेश जैन, अश्वनी धवन, राजीव अग्रवाल, जोन चेयर पर्सन राजेंद्र अग्रवाल क्लब सचिव रविंद्र अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विजय सेठिया मौजूद रहे।
अध्यक्षता लायंस क्लब आफ आगरा विशाल के अध्यक्ष लायन महेंद्र जैन ने की। लायंस क्लब आगरा विशाल को 2021-2022 में जिस अवार्ड से नवाजा गया था, उसका भी डिस्ट्रीब्यूशन मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने किया।


0 Comments