-नेहरू नगर पार्क में दहन किया 42 फीट ऊंचा रावण का पुतला
-रावण दहन से पूर्व आयोजित डांडिया डांस का खूब उठाया लुत्फ
न्यूज़ स्ट्रोकआगरा, 05 अक्टूबर। दशहरा के मौके पर नेहरू नगर क्लब की ओर से नेहरू नगर पार्क में रावण दहन और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। रावण दहन से पूर्व डांडिया नाइट की मस्ती इस कदर चढ़ी कि वहां मौजूद हर किसी का तन-मन झूम उठा। महिलाओं के पांव भी खुद-ब-खुद थिरक उठे। डांडिया व गरबा नृत्य के साथ ही गीत-संगीत का ऐसा दौर चला कि सबके लिए दशहरा कार्यक्रम यादगार बन गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांय छह बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल, इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों ने 42 फुट के रावण का दहन किया तो पूरा नेहरू नगर पार्क जयश्री राम के जयघोष से गूंज उठा। उसके बाद राम, लक्ष्मण, हनुमान,अंगद और जाम्बंध के स्वरूपों की महाआरती उतारी गयी। संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि दशहरा के उत्सव को अधिक रोचक बनाने के लिए सांय छह बजे से ही रोड बुड क्लब की महिलाओं ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया। प्रख्यात गायिका सुजाता शर्मा की आवाज से कार्यक्रम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। डांडिया नाइट का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष नवल शर्मा, महामंत्री दीपक अग्रवाल, डॉ. एसके कालरा, सचिन गर्ग, पंकज गर्ग, सुधीर गुप्ता, नवीन गर्ग, राजीव जयराम, संजीव सिंघल, नरेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल मित्तल, महेश गुप्ता, अर्चना सिंघल, मिली अग्रवाल, उपमा अग्रवाल, नीतू सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, डिम्पल सिंघल आदि मौजूद रहे।
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 अक्टूबर। दशहरा के मौके पर नेहरू नगर क्लब की ओर से नेहरू नगर पार्क में रावण दहन और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। रावण दहन से पूर्व डांडिया नाइट की मस्ती इस कदर चढ़ी कि वहां मौजूद हर किसी का तन-मन झूम उठा। महिलाओं के पांव भी खुद-ब-खुद थिरक उठे। डांडिया व गरबा नृत्य के साथ ही गीत-संगीत का ऐसा दौर चला कि सबके लिए दशहरा कार्यक्रम यादगार बन गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सांय छह बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल, इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और एमएलसी विजय शिवहरे ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
संस्थापक सतीश इंजीनियर ने बताया कि भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों ने 42 फुट के रावण का दहन किया तो पूरा नेहरू नगर पार्क जयश्री राम के जयघोष से गूंज उठा। उसके बाद राम, लक्ष्मण, हनुमान,अंगद और जाम्बंध के स्वरूपों की महाआरती उतारी गयी।
संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि दशहरा के उत्सव को अधिक रोचक बनाने के लिए सांय छह बजे से ही रोड बुड क्लब की महिलाओं ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया। प्रख्यात गायिका सुजाता शर्मा की आवाज से कार्यक्रम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। डांडिया नाइट का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष नवल शर्मा, महामंत्री दीपक अग्रवाल, डॉ. एसके कालरा, सचिन गर्ग, पंकज गर्ग, सुधीर गुप्ता, नवीन गर्ग, राजीव जयराम, संजीव सिंघल, नरेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल मित्तल, महेश गुप्ता, अर्चना सिंघल, मिली अग्रवाल, उपमा अग्रवाल, नीतू सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, डिम्पल सिंघल आदि मौजूद रहे।
0 Comments