Image

जिला जेल में हुआ डांडिया महोत्सव, दिखा खूब उत्साह




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा,03 अक्टूबर। जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को जिला कारागार आगरा में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेलर पीडी सलोनिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। 
इसके उपरांत मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर नवरात्रों के शुभ अवसर पर निरुद्ध महिला बंदियों एवं संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने डांडिया कार्यक्रम  में हिस्सा लिया। संस्था की ओर से मिष्ठान वितरण भी किया गया। जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों का उत्साह देखने लायक था। सभी ने इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डिप्टी जेलर हरवंश पांडे और सुनील सिंह, रितु गर्ग एवं जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की महासचिव सोनी त्रिपाठी, संस्था प्रबंधक मालती त्रिपाठी, संरक्षक किरण कुमार, युविका गिडवानी, कविता रजवानी, सुभाष चाहर, चेतन पाठक, अवनी त्रिपाठी, रजनी, कोरियोग्राफर दीप्ति खन्ना आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments