👍नेहरू नगर क्लब ने किया आमंत्रण पत्र का विमोचन
👉इस बार 42 फुट का रावण का पुतला बनाया गया
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 03 अक्टूबर। भगवान टाकीज स्थित होटल आशादीप पर नेहरू नगर क्लब की ओर से नेहरू नगर पार्क में आयोजित होने जा रहे दशहरा और डांडिया महोत्सव के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया गया। संस्थापक सतीश गुप्ता ने बताया कि इस बार 42 फुट का रावण का पुतला बनाया गया है, जिसको भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप रात्रि नौ बजे दहन करेंगे। राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी बघेल और इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया होंगे।
संयोजक महेश सिंघल ने बताया कि दशहरा के उत्सव को अधिक रोचक बनाने के लिए सांय छह बजे से रोड बुड क्लब की महिलाओं द्वारा प्रख्यात गायिका सुजाता शर्मा की आवाज में डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी डांडिया महोत्सव के लिए 300 महिलाओ ने अपना पंजीकरण करा दिया है।
इस अवसर पर संरक्षक सुधीर गुप्ता, अनिल मित्तल, नवल शर्मा, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मिली अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, चिंटू आदि मौजूद रहे।
0 Comments