👉इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ कोलो प्रोक्टोकालॉजी वर्ल्डकॉन -2023 में रोबोटिक सर्जरी व बच्चों की बीमारियों पर हुई चर्चा
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 फरवरी। फिशर के मरीजों में 10 प्रतिशत बच्चे पांच से 18 साल हैं, इन बच्चों में से चार प्रतिशत की सर्जरी करनी पड़ रही है। ऐसा थ्री पी (प्रिजवर्ड, प्रोसेस्ड और पैक्ड फास्ट फूड के सेवन) से हो रहा है। इससे बचने के लिए थ्री सी यानी काउ मिल्क, कर्ड और सिट्रिक फू्रट का बच्चों को सेवन कराएं। कलाकृति ऑडिटोरियम में चल रही तीन दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ कोलो प्रोक्टोकालॉजी वल्र्डकॉन 2023 में दूसरे दिन शनिवार को बच्चों में हो रही बीमारियों पर चर्चा की गई।
डॉ. अश्विन पोरवाल, पुणे ने बताया कि बच्चों को फैट की अधिक जरूरत होती है। यह उनकी ग्रोइंग उम्र होती है लेकिन बच्चों को फैट फ्री भोजन मिल रहा है। खाने में शुगर और नमक का सेवन अधिक कर रहे हैं। इससे मेटाबालिक डिसआर्डर हो रहा है और कब्ज की समस्या बढ़ी है। शुगर से आंतों में मौजूद खराब बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए शुगर का सेवन कम कर दें। डॉ. वीके कपूर, महात्मा गांधी मेडिकल कालेज जयपुर ने बताया कि आंतों का कैंसर बढ़ रहा है, शौच में किसी तरह का बदलाव हो रहा है, खून आ रहा है तो गंभीरता से ले। कालोनोस्कापी से जांच करा लें, इससे कैंसर का पता चल जाता है। अब दूरबीन विधि से सर्जरी की जाती है, इसके साथ ही मलद्वार के रास्ते पर कैंसर है तो उसे निकालने की जरूरत नहीं है। कीमोरेडियो थैरेपी से इसे बचाया जा सकता है। पश्चिमी देशों में कोलन कैंसर अधिक मिलता है, वहां नानवेज का सेवन अधिक किया जाता है लेकिन अब भारत में भी यह कैंसर बढ़ रहा है।
आयोजन सचिव डा. अंकुर बंसल ने बताया कि बच्चों के खान पान पर माता पिता को ज्यादा ध्यान देना चाहिए। यह बीमारियां बच्चों में तेजी से बढ़ रही है। डॉ. हिमांशु यादव ने खूनी पेचिश के कारण पर चर्चा की, उन्होंने बताया कि 30 प्रतिशत केस में आपरेशन की जरूरत होती है। सात दिन से अधिक समस्या है तो डाक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।
15 देशों के 650 सर्जन को दी गई फेलोशिप
आगरा। कांफ्रेंस में 57 पेपर, 110 पोस्टर और 150 मास्टर वीडियो प्रजेंट किए गए। फेलोशिप सेरेमनी में 15 देशों के 650 लोगों को फेलोशिफ ऑफ़ इंटरनेशनल सोसायटी आफ कोलोनोप्रोक्टोलॉजी (एफआईएससीपी) की गई। इसके साथ ही अन्य पुरस्कार दिए गए।
यह भी पढ़िए :
इस अवसर पर डॉ. शांतिकुमार चिवटे, डॉ. लक्ष्मीकांत लाडूकर डॉ. प्रशान्त रहाटे, एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता, डॉ. प्रशान्त लवानिया, डॉ. जूही सिंघल, आयोजन समिति के डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. करन रावत, डॉ. जूही सिंघल, डॉ. प्रशान्त लवानिया आदि उपस्थित थे।
0 Comments