ऑल इंडिया नेहरू हॉकी में सुखजीवन एकेडमी आगरा ने गुजरात को 13-0 से रौंदा



🏑लगातार दूसरी बड़ी जीत, पहले मैच में गोवा को 14-0 से हराया था


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 अक्टूबर। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में जारी ऑल इंडिया नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी ने लगातार दूसरी बड़ी दमदार जीत दर्ज की। टीम ने गोवा के बाद अपने दूसरे मैच में गुजरात का गोलपोस्ट एक दर्जन से ज्यादा गोलों से भर दिया। बुधवार को खेले गए मैच में  सुखजीवन हॉकी टीम ने गुजरात को 13-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है।
गौरतलब है कि इससे पहले टीम ने गोवा को 14-0 से हराया था। टीम का दूसरा मुकाबला भी एकतरफा रहा। आगरा के इन धुरंधर खिलाड़ियों के आगे गुजरात के खिलाड़ी पूरी तरह असहाय दिखे। हर क्वार्टर में आगरा के खिलाड़ियों ने गुजरात की रक्षा पंक्ति को भेदकर गोल दागे।
सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन राजीव सोई ने बताया कि पहले क्वार्टर में ही तीन गोल दागकर टीम ने गुजरात के खिलाफ बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में चार और तीसरे में दो गोल दागकर बड़ी बढ़त ले ली। इससे गुजरात की टीम पूरी तरह पस्त हो गई। चौथे हाफ में सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने चार गोल दागकर गुजरात की रक्षा पंक्ति को तहस नहस कर दिया। टीम के लिए अंशु पांडे ने सर्वाधिक चार गोल दागे। कप्तान मनीष प्रजापति, शिवम पटेल ने 2-2 गोल किए। दिव्यांशु शर्मा, गोविंद यादव तुषार शर्मा ,मिथलेश और दिनेश शर्मा, सभी ने एक-एक गोल किए। मैच का मैन ऑफ़ द मैच अंशु पांडे घोषित किए गए। 

Post a Comment

0 Comments