🙏शहर के कई क्षेत्रों में वाहन रैली में शामिल स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया, जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई
न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 07 अप्रैल। झूलेलाल जयंती नौ अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए आज रविवार को वाहन आमंत्रण रैली (दो पहिया वाहन रैली )निकालकर शहर की जनता को आमंत्रित किया गया। रैली में सिंधी समाज की एकता साफ तौर पर दिखाई दी। लोगों में झूलेलाल जयंती के प्रति काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। आयो लाल झूलेलाल के जयकारों से रैली का संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। रैली में महिलाओं की भागीदारी ने तो कमाल ही कर दिया। महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर रैली में शामिल हुईं।
समाज के लोग सुबह नौ बजे सिंधू भवन, कमला नगर पर एकत्रित हुए, यहां से वाहन रैली निकाली गई, जिसने शहर भर का भ्रमण किया। रैली का उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नारियल फोड़कर किया। सिंधी सेंट्रल पंचायत और जय झूलेलाल मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा से पूर्व मार्ग की अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग प्रशासन से की है।
शहर के कई क्षेत्रों में वाहन रैली में शामिल स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाई गई। वाहन रैली कमला नगर से शुरू होकर बल्केश्वर कॉलोनी, कृष्ण कॉलोनी, बेलनगंज, पथवारी, काला महल, दरेसी नंबर एक, किनारी बाजार, सिंधी बाजार, घटिया आजम खां, हरीपर्वत, कैलाशपुरी से होते हुए आवास विकास कालोनी सेक्टर 1 से 16 शिव शक्ति पार्क पर समाप्त हुई।
स्कूटी पर सवार होकर महिलाओं में मधु मखीजा, अंजु दियालानी, शोभा सोनी, वंदना डोडानी, सोनिया मोहनानी और रजनी आदि के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था रैली में शामिल हुआ। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, परमानंद आतवानी, सूर्य प्रकाश, रोची राम नागरानी, जय राम दास होत्चंदानी, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, श्याम लाल रंगनानी,नंदलाल आयलानी, सुशील नोतनानी, जगदीश डोडा नी, अमृत माखीजा, राजू खेमानी , दीपक आतवानी, राजीव नागरानी,अशोक परवानी, भजन लाल प्रधान, सोनू देवनानी, नितिन देवनानी,मेघराज शर्मा, मोंटू करीरा, महेश नारायणी, करन बुधरानी, दर्शन आवानी, अशोक चावला,पुरषोत्तम लाच्वानी, मुकेश साहनी, भगवान दास सवाई, कमल जुमानी, भारत गोकलानी, रोहित आयलानी, , सुमित खट्टर, सुमित मदवानी, विकास जेठवानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, अशोक गोकानी, कन्हैया सोनी, उमेश पेरवानी, आदि मौजूद रहे।
0 Comments