Image

ऑल इंडिया क्विज प्रतियोगिता में आगरा की पावनी गोयल विजेता



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में आगरा की बेटी पावनी गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आगरा का गौरव बढ़ाया है। 
पेट्रोलियम कंज़र्वेशन रिसर्च एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आगरा की पावनी गोयल ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर आगरा को गौरवान्वित किया।  पावनी को पुरस्कार के रूप में  पांच हज़ार रुपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 
सॉफ्टवेयर कंसलटेंट विकास गोयल की पुत्री पावनी होली पब्लिक जूनियर कॉलेज आगरा में कक्षा 12 की छात्रा है। पावनी की इस उपलब्धि होली पब्लिक ग्रुप के सीएमडी संजय तोमर, प्रधानाचार्य सोनिका चौहान एवं अध्यापकों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य  की कामना की।

Post a Comment

0 Comments