आगरा समेत 11 जिलों में 58 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमा

 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लंगड़े की चौकी मंदिर में पूजा करते भाजपा के आगरा उत्तर से प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल।  ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )।

 न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ/आगरा, 8 फरवरी। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के पहले चरण के मतदान का प्रचार मंगलवार को थम गया। इससे पहले सत्तारूढ़ बीजेपी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी समेत तमाम राजनैतिक दलों ने प्रचार में अपना पूरा दमखम झोंक दिया। सभी ने जनता को लुभाने के लिए अपने अपने दांव चले और वादे और इरादों का बखान किया। 10 फरवरी को पहले चरण में 11 ज़िलों की 58 विधनसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’नाम से जारी किया।समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपने वचन पत्र का ऐलान किया। पहले चरण के 11 जिलों आगरा, अलीगढ़, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और बुलंदशहर की 58 सीटों के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थाम गया। कुल 623 प्रत्याशी इस चरण में चुनावी मैदान में हैं। 58 सीट पर 2.27 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. इसमें 1.23 करोड़ पुरुष और 1.04 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 1,435 हैं।
साल 2017 में हुए चुनाव इन 58 सीटों में से 53 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस दोबोरा पश्चिम के इन सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। तो वहीं सपा-रालोद गठबंधन भी इस बार पूरे दमखम के साथ मैदान में है, पिछले चुनाव में सपा को 2 और रालोद को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली थी।

 आगरा में प्रत्याशियों ने लगाया आखरी दम

 आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय अग्रवाल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए। साथ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता मोहन बाबू जी और रिजवान प्रिंस।

आगरा में जनसंपर्क व प्रचार पर पाबंदी लग गई है। चुनाव प्रचार की अंतिम सीमा तक आगरा की सभी 9 सीटों पर प्रमुख प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लोगों के पास पहुंचने में लगायी। समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन ने भी भाजपा को पूरी टक्कर देने के लिए जोर लगाया। इस बार फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, बाह और एत्मादपुर में भाजपा के लिए सफर आसान नहीं दिख रहा। समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन हम भाजपा को कड़ी टक्कर दे तो दिख रहा है।
नौ फरवरी सुबह 10 बजे पांच स्थलों से नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3911 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10 फरवरी सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक जिले में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्रवाई होगी। डीएम के मुताबिक शाहदरा स्थित मंडी समित परिसर से उत्तर, दक्षिण, छावनी व एत्मादपुर के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होंगी।
बाह विधानसभा क्षेत्र में एमआर महाविद्यालय, फतेहाबाद मंडी समिति, खेरागढ़ मंडी समिति, फतेहपुर सीकरी मंडी समिति से रवानगी होगी। पांच जगह स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। 10 फरवरी को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगी।

चुनावी खर्च नहीं बताने पर 30 प्रत्याशियों को नोटिस
चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने वाले 30 प्रत्याशियों के विरुद्ध प्रेक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में प्रेक्षक ने तीसरी बार प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर जांचे। 107 में 77 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया है। बाकी 30 प्रत्याशियों से मंगलवार को ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। जिन प्रत्याशियों ने ब्योरा जमा कराया है उनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय भी शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments