इमरान खान की सरकार गिरी, शहबाज शरीफ होंगे नए पीएम


नई दिल्ली, 10 अप्रैल । पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे का आखिरकार अंत हो गया। प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी चली गई। विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे।
नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान टालने का हर प्रयास शनिवार आधी रात बाद नाकाम हो गया। मध्यरात्रि बाद मतदान में अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। हार के बाद इमरान ने देर रात पीएम हाउस छोड़ दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े। इस दौरान इमरान और उनकी पार्टी के सांसद सदन में गैरमौजूद रहे।
 वोटिंग के बाद  नए प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज शरीफ का रास्ता साफ हो गया। शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सांसद हैं। शहबाज शरीफ 13 अगस्त 2018 से नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और विपक्ष के नेता हैं। पीएमएल-एन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी की ओर से शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर सदन को बधाई दी। उन्होंने कहा, "नामुमकिन कुछ भी नहीं है। पुराने पाकिस्तान में आपका स्वागत है।

 विज्ञापन 


Post a Comment

0 Comments