मोदी के कामकाजी मंत्रियों में राजनाथ सबसे अव्वल, गडकरी दूसरे, अमित शाह तीसरे और जयशंकर चौथे स्थान पर




-स्मृति ईरानी शीर्ष पांच में शुमार, अनुराग सीतारमण से आगे 
-गृहिणियों ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत को माना टॉप



नई दिल्ली (आईएएनएस से साभार)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एनडीए के मतदाताओं और गैर-एनडीए मतदाताओं के बीच मोदी कैबिनेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मंत्री हैं। यह जानकारी आईएएनएस-सीवोटर सर्वे के एक सर्वेक्षण में सामने आई है। यह सर्वेक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 8 साल पूरे होने पर किया गया। सर्वेक्षण एनडीए, गैर-एनडीए मतदाताओं के बीच आयोजित किया गया था और इसमें अन्य विभिन्न मापदंड शामिल थे।
सर्वेक्षण के अनुसार, राजनाथ सिंह एनडीए और गैर-एनडीए दोनों मतदाताओं के बीच पहले स्थान पर हैं। एनडीए मतदाताओं के बीच उन्होंने 8.36 अंक और विपक्षी मतदाताओं के बीच 7.03 अंक हासिल किया है। मंत्री ने 6.30 अंक के साथ मुस्लिम समुदाय के सामाजिक समूह में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजनाथ सिंह 8.36 के स्कोर के साथ एनडीए के मतदाताओं में नंबर 1 कैबिनेट मंत्री हैं और 7.03 के स्कोर के साथ विपक्षी समर्थकों में नंबर 1 पर हैं।
गडकरी का एनडीए और विपक्षी मतदाताओं में 8.07 और 6.81 का स्कोर है और दोनों सर्वे में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं एनडीए खेमे में गृह मंत्री अमित शाह 7.79 के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन विपक्षी समर्थकों के बीच उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं है और 5.53 के स्कोर के साथ 16वें स्थान पर हैं।
सर्वेक्षण से दो शक्तिशाली संदेश सामने आए हैं। अलंकारिक (रिटोरिकल) विभाजन को कम करें और सुशासन और काम पर ध्यान दें।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर दोनों सूचियों में चौथे स्थान पर हैं। आईटी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विपक्षी समर्थकों की सूची में चौथे और एनडीए समर्थकों की सूची में छठे स्थान पर हैं।
सरकार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम शामिल नहीं है।  राजग के मतदाताओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों में सीतारमण को सातवां स्थान दिया है। उनका स्कोर 7.18 रहा। राजग के मतदाताओं ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सीतारमण की तुलना में अधिक पसंद किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण सर्वे में दलितों, भूमिहीन मजदूरों और निम्न आय वर्ग, सहित कुछ महत्वपूर्ण समुदायों में अच्छा स्कोर किया है। एनडीए समर्थकों की सूची और विपक्षी समर्थकों की सूची में ईरानी शीर्ष पांच मंत्रियों में शामिल हैं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल में आठवें स्थान पर हैं।


गृहणियों ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को टॉप रेटेड मंत्री का दर्जा दिया है। इस बात की प्रबल संभावना है कि 2024 का फैसला घरों में नल के पानी पर होगा।                                                           ( आईएएनस )


Post a Comment

0 Comments