न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 16 जुलाई। आगरा पुलिस के नए कप्तान प्रभाकर चौधरी की कार्यप्रणाली से लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं लेकिन लगता है कि यहां क्रिमिनल उनके साथ खेल खेलने के मूड में है। दिनदहाड़े एक के बाद एक छोटी और बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आज शनिवार सुबह बच्चों को स्कूटी से छोड़ने गई इंजीनियर की पत्नी को बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया।
आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में सुबह सात बजे के आसपास बेटी को स्कूल छोड़ कर वापस आ रही महिला की स्कूटी में बदमाशों ने टक्कर मार दी। लुटेरों ने महिला के बराबर में आकर अपनी बाइक से एक्टिवा में टक्कर मारी। संतुलन बिगड़ने से एक्टिवा गिर गयी और रंजना भागने लगी। बाइक सवार युवकों ने दौड़ते हुए करीब आकर उस पर बंदूक तान दी। डर के मारे रंजना वहीं रुक गयी और बदमाश उसकी दो तोले के लगभग वजन की सोने की चेन लूट ले गये।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार कालिंदी विहार निवासी रंजना सिंह के पति सतेंद्र सिंह सिंचाई विभाग में इंजीनियर हैं ।शनिवार सुबह रंजना अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही थी। तभी आरबी डिग्री कॉलेज के पास पीछे से बाइक सवार लुटेरे आ गए। लुटेरों के चेहरों कपड़े से बंधे हुए थे ।
महिला चीख पुकार सुनकर आसपास रोड पर जा रहे लोगों ने जैसे ही बदमाशों की तरफ दौड़ लगाई तो बदमाशों ने उनकी तरफ हथियार तान दिए, जिससे लोग पीछे हट गए और बदमाश फरार होने में सफल हो गए।
लुटेरे 100 फुटा रोड की तरफ भाग गए। महिला द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पास में एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के फोटो कैमरे में कैद हो गए हैं। आरबी डिग्री कॉलेज से 50 मीटर की दूरी पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी रहती है लेकिन बदमाशों का दुस्साहस इतना हो गया कि दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

0 Comments