जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी, हालत गंभीर



टोक्यो, 08 जुलाई। जापान के नारा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वे भाषण दे रहे थे। हमले में उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जापान जैसे शांत देश में पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले की इस घटना ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया।
जापानी समाचार एजेंसियों ने कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। समाचार एजेंसियों ने बताया कि गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया।
समाचार चैनल NHK के रिपोर्टर के अनुसार, शिंजो आबे भाषण के दौरान अचानक गिर पड़े। आबे को खून बहता हुआ देखा गया। उसी समय उसने गोली चलने की आवाज भी सुनी। संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
शिंजो वह जापान के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री हैं। शिंजो आबे ने साल 2020 में स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। आबे का कार्यकाल भी अविवादित रहा था।
वहीं, द जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान शिंजो आबे पर पीछे से एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है। यह सबकुछ स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।

Post a Comment

0 Comments