-रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताजमहल द्वारा आयोजित नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर में आज ओपीडी में 25 मरीज चुने, तीन का हुआ ऑपरेशन
-सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने किया शिवर का शुभारम्भ, अमेरिका के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम संग डॉ. अंकित वार्ष्णेय ने किए ऑपरेशन
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 06 सितम्बर। चोट लगने के कारण 20 वर्ष से ठीक से चलने में असमर्थ आगरा के गंगाराम अब 68 वर्ष की उम्र में फिर से सामान्य रूप से चल सकेंगे। वहीं जन्मजात विकृति के कारण ठीक से चल पाने में असमर्थ छह वर्ष की तानवी और 12 वर्ष की जाह्नवी की भी समस्या दूर होगी। इन तीनों मरीजों का आज रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताजमहल द्वारा घुटनों से नीचे पैरों में किसी भी तरह की विकृति के पूर्णतः नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर में डॉ. अंकित वार्ष्णेय व अमेरिका के छह प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम द्वारा ऑपरेट किया गया।
सेंट जॉन्स क्रासिंग स्थित डॉ. अंकित वार्ष्णेय सेंटर फॉर ट्रामा एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर पर आयोजित शिविर का शुभारम्भ सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। क्लब की अध्यक्ष दिव्या वाधवा सचिव अनिल जैन व संयोजक राहुल वाधवा ने माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नौ सितम्बर तक चलने वाले शिविर में प्रथम दिन 85 मरीजों की ओपीडी में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए 25 मरीजों को चुना गया है। आज तीन मरीजों के ऑपरेशन किए गए। लगभग 30 मरीजों के ऑपरेशन 7-9 सितम्बर तक पूर्णतः नि:शुल्क किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरीश तोमर, डॉ. शिव, एलके भारद्वाज, डॉ. संजय चतुर्वेदी, एसएन मेडिकल कॉलेज अस्थिरोग विभाग के डॉ. सीपी पाल, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. वनज माथुर, रोहित कत्याल आदि उपस्थित थे।
ये थी डॉक्टरों की टीम
अमेरिका के डॉक्टरों में डॉ. मार्क बैनार्ड, डॉ. भावेश शाह, डॉ. ब्रूस बेरबर, डॉ. मैथ्यू रोबर्ट्स, डॉ. जैफरी यूंग, डॉ. नीता हंसमुख, डॉ. अंकित वार्ष्णेय थे।



0 Comments