उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
आगरा, 28 दिसंबर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद आगरा की जिला कार्यकारिणी का वार्षिक निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण समारोह 28 दिसंबर को फतेहचन्द इण्टर कालेज आगरा में जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सरस्वती वंदना श्रीमती रीता शर्मा, विदुषी सिंह, डॉ. रागिनी शर्मा, अंकिता शर्मा और ज्योति मनवानी ने की।
संगठन के मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन की तथा मण्डलीय मंत्री भीष्मभद्र लवानियां ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मंत्री उत्तम कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा तथा भीष्म भद्र लवानियां ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ का आगामी वर्ष संघषों से भरा हुआ है, जिसमें संगठन को विभिन्न आंदोलन चलाने हैं। इन आंदोलनो को चलाने के लिए जनपद के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आंदोलनो में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आव्हान्वित किया। सभा का संचालन मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया।
सभा में विमल कुमार शर्मा, प्रभात मोहन समाधिया, परवेज कुरैशी, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अरुनकांत लवानियां, विदुषी सिंह, सौरभ गुप्ता, सर्वेश तिवारी, अनूप दुबे, विपिन सिंह, अंकित शर्मा, नूतन अग्रवाल, राकेश सारस्वत, प्रवीन कुमार शर्मा, विवेक कुमार दीक्षित, अरविन्द कुमार शर्मा, डॉ. ज्योति मनवानी, अमित बी. डायसल, अवधेश शर्मा, अर्चना यादव, बबीता, जगवीर सिंह, शुजाउददीन, हरी शंकर, नीतेश अग्निहोत्री, डॉ. संजय सेंगर, जगमोहन शर्मा, केपी सिंह, रामेन्द्र शर्मा, डोरी लाल त्यागी, जितेन्द्र शर्मा, रूपा राठौर, अमित बी. डायसल डॉ. जमीर अहमद (प्रधानाचार्य), डॉ.ममता शर्मा (प्रधानाचार्या), निखिलेश जैन (प्रधानाचार्य), प्रशांत शर्मा, संदीप परिहार, योगेश शर्मा, जीएल जैन, कमल के. लाल, डॉ. रागिनी शर्मा, स्नेह द्विवेदी, अनिल अग्रवाल, जैन कुमार वर्मा, मनोज काइस्ट विश्वासी, शालिनी सोम, महाराज सिंह यतेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर, मनोज कुमार, शिव ज्योति पुंडीर, नितिन रावत, वंदना दास, गणेश गौतम, प्रहलाद शर्मा, प्रमोद कुमार, रीता शर्मा, अंकिता जोशी, किशन शर्मा, मदन गोपाल सिकरवार, कृष्ण कुशवाह, मेंहदी हसन, डॉ. तरुण शर्मा, पंकज शर्मा आदि लोगो ने पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र लवानियां, महामंत्री डॉ, जमीर अहमद, संरक्षक डॉ.अनिल वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. ममता शर्मा आदि सम्मिलित हुए।
0 Comments