Image

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में पिहुल, दिव्यान्शी, नमस्या, दक्ष और आयुष्मान ने जीते स्वर्ण

 पहले दिन के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी। 



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 जनवरी। होली पब्लिक स्कूल सिकन्दरा में शनिवार को शुरू हुई 39वीं उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन जोरदार मुकाबले खेले गए, जिनमें 
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह, सचिव आगरा बार एसोसिएशन शिशु पाल सिंह, सतेन्द्र त्यागी मंत्री किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र, योगाचार्य देवेन्द्र सिंह, एडावोकेट सत्य प्रकाश सिंह, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव अनिल कुमार बॉबी, जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा की सीईओ संगीता शर्मा तथा होली पब्लि स्कूल निदेशक शमी तोमर ने किया। अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने आभार जताया। मुख्य अतिथि के समक्ष ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट का शक्ति प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक रहे अभिषेक शर्मा, मृतुन्जय कुमार, करन वर्मा, नितिन बघेल, मनोज पाल, आलोक, रिशिका गुप्ता, अंतिमा सोलंकी व प्रगति रस्तोगी। कार्यक्रम का संचालन जिला ताइक्वांडो संघ आगरा के सचिव पंकज शर्मा ने किया।
पहले दिन खेली गई फाइट व पूमसे प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
स्वर्ण पदक विजेता बालिका:- पिहुल सिंह, दिव्यान्शी सिंह, नमस्या सिंह, तनीषा अग्रवाल, मानसी राजपूत व रेजल बघेल।
स्वर्ण पदक विजेता बालक:- आयुषमान सिंह, दक्ष प्रताप सिंह व उत्कर्ष प्रताप सिंह।

Post a Comment

0 Comments