👉शिविर में महिलाओं को दी ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर पर जानकारी
आगरा, 10 अप्रैल (न्यूज़ स्ट्रोक )। जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं जागरूकता अभियान बसई खुर्द में आयोजित किया गया। इसमें 265 लोगों ने नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत योगेश पुरी, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने किया।
डॉ. प्रीति पाठक ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, पीसीओएस एवं पीसी ऑडी के बारे में बताया। महिलाओं सेे रोजाना के कार्य के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की। डिप्टी सीएमओ डा.ॅ पीयूष जैन ने बताया कि मेंटल हेल्थ काउंसलिंग कार्यक्रम भी सभी वर्गों के लिए शुरू किया गया है। टोल फ्री नंबर 14416 पर सातों दिन 24 घंटे स्वास्थ्य एवं मेंटल हेल्थ काउंसलर से मदद ले सकते हैं। डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं और बच्चियां जो भी संस्था द्वारा आएंगी उन सभी को मेडिकल टेस्ट में 50 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा। डॉ. राजीव उपाध्याय एवं डॉ. सुरेंद्र पाठक ने संस्था द्वारा भेजे गए मरीजों के लिए भविष्य में नि:शुल्क परामर्श की घोषणा की। कैंप में दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया।
संस्था संरक्षक किरन कुमार ने कहा कि अब संस्था हर महीने कैंप उसी जगह लगाएगी और आराम मिलने तक पिछले मरीजों के निरंतर संपर्क में बनी रहेगी।
कार्यक्रम में संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी, किरन कुमार, डॉ. नेहा सक्सेना, हिमांशु पाराशर, कुलदीप पाठक, सन्तोष कुमार, पार्षद मोहन सिंह लोधी, नेहा बंसल, रंजना गुप्ता, अजय दुबे, डॉ. पल्लवी जैन, पार्षद जगदीश पचौरी, महेश शर्मा, सूरज, डॉ. चेतन चौधरी, डॉ अमित सारस्वत, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. फराज खान, सोनिया सम्राट, डॉ. श्री राज, अनिकेत निगम, डॉ. मनीष राजपूत, डॉ. शिखा वर्मा, डॉ. इमरान, डॉ. राजीव भारद्वाज, डीसी लोधी, सुनील दुबे आदि मौजूद रहे।
0 Comments