इंटर रीज़नल समर कप ताइक्वान्डो में आगरा बालक और बालिका वर्ग में बना चैंपियन

 विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरी दत्त शर्मा। साथ में अन्य अतिथि गण एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी


👉जीते 22 स्वर्ण, 9 रजत औऱ 17 कांस्य पदक सहित कुल 48 पदक

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 23 जुलाई। हिलमैन पब्लिक स्कूल,पश्चिम पुरी, सिकन्दरा के इण्डोर हॉल में खेली गई 11वीं आगरा ओपन इण्टर रीज़नल समर कप ताइक्वान्डो प्रतियोगिता आगरा में बालक बालिका दोनों वर्गों में जीत ली।
आगरा ताइक्वान्डो टीम 22 स्वर्ण, 09 रजत व 17 कांस्य पदक सहित कुल 48 पदकों के साथ 378 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता रही। बरेली की टीम 05 स्वर्ण, 01 रजत  औऱ 03 कांस्य सहित कुल 70 अंकों के साथ उपविजेता रही। कानपुर की टीम 04 स्वर्ण,  01 रजत सहित 55 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में 11 जनपद के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ. हरी दत्त शर्मा,अध्यक्ष आगरा बार एसोसिएशन, आगरा, जिला ताइक्वान्डो संघ आगरा के अध्यक्ष डॉ.एमसी शर्मा व निदेशक हिलमैन पब्लिक स्कूल डॉ. अविनाश पोखरियाल, प्रधानाचार्या डॉ. अंशुप्रिया पोखरियाल, संघ की  सीईओ शसंगीता शर्मा, पूनम शर्मा, रोहन शर्मा,  सौम्या शर्मा ने विजेता टीमों को चमचमाता समर कप व विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव पंकज शर्मा ने किया।  प्रतियोगिता के निर्णायक रहे राष्ट्रीय निर्णायक अभिषेक शर्मा, करन वर्मा, नितिन बघेल, मनोज कुमार पाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राहुल कुमार, राघवेन्द्र सिंह व आलोक शामिल रहे।
इस अवसर पर सिद्दार्थ शर्मा,देवजीत घोष, टीका राम थापा, राजकुमार, राहुल होतवानी, रूपेश अग्रवाल, नीतू सिंह, शलभ अग्रवाल, शिवानी सविता, दीक्षा वआशीष त्यागी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः-

स्वर्ण पदक विजेता बालिकाः-
रिशिका शर्मा, हर्षिता गुप्ता, गौरी, आरती, शिवानी, रिंकी वर्मा, रेशु अग्रवाल, पल्लवी गौड़, पीहू, सौम्या, अनुष्का कुशवाह, अवंतिका सिंह, ऐश्वर्या प्रभा राज, प्रज्ञा परमार ,उन्नति सिंह , प्रियांशी वर्मा, दिव्या वर्मा, तान्या केशवानी, गौरी कटारा, यदिता अग्रवाल, ध्रुवी गुप्ता, दीपाली अरोड़ा, किंज़ल चौधरी व पिंकी।
स्वर्ण पदक विजेता बालकः-
अविरल श्रीवास्तव, अयुष्मान सिंह, आरव, शुभम्, काव्य, उदय शर्मा, सुदर्शन देवनाथ, नितिन तिवारी, आर्यवीर, रीतिम तिवारी, श्रवरल रावत, उत्कर्ष सक्सेना, मनरूप गिल, उत्कर्ष, अभिषेक, प्रिंस दिवाकर, ओम, अहम शर्मा, अनय प्रताप सिंह, अभय शुक्ला, चैतन्य कुमार राज, सुखवीर सिंह, माधव गौतम, मितुल सिंघल,  वैभव शर्मा, अथर्व शल्य, अनुवंश, रिहान पाठक, विराट आर्या, टिंकू  सत्संगी, अर्जुन सोनी, अधिराज, राहुल कुमार, अमन कुमार, अर्जुन श्रीवास्तव, अर्नव, अयॉन्श प्रताप सिंह औऱ शोभित माहेश्वरी।

Post a Comment

0 Comments