न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 जुलाई। सेंट कानरेड इंटर कॉलेज के एक्टिविटी हॉल में बुधवार 12 जुलाई को कक्षा आठ की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो, उपप्रधानाचार्य फादर बोना टिग्गा, प्रतियोगिता के निर्णायक एकता जैन और मैरी पैट्रिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डांस प्रतियोगिता कोरियोग्राफर धीरज सिंह के निर्देशन में हुई।
इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार परिग्या को, द्वितीय पुरस्कार सृष्टि, तृतीय पुरस्कार अगम्या को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार भव्य मंगरानी और सौम्या सिंह को प्रदान किया गया। अंत मे प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो ने सभी विजेताओं, उपविजेताओं को बधाई दी और शुभकामनाएं दी।
0 Comments