अंडर-19 बालिका स्कूल क्रिकेट में यूपी चैंपियन, आगरा क़ी खिलाड़ी भी चमकीं


-आगरा की सुरक्षा चाहर बनीं बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 जनवरी । गुजरात में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नौ से 14 जनवरी तक खेली गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी  एसजीएफआई राष्ट्रीय बालिका अंडर-19 वर्ष क्रिकेट आगरा ने जीत ली है। आगरा की टीम ने राजस्थान की टीम को 97 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट  के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 17.4 ओवर में 64 रन बनाकर आउट हो गई। उत्तर प्रदेश की टीम में आगरा की पांच बालिकाएं सुरक्षा चाहर, ज्योति यादव, नेहा यादव, डॉली राजपूत व करिश्मा यादव खेलीं।

 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट सुरक्षा चाहर 


सुरक्षा चाहर को शानदार गेंदबाजी एवं घातक गेंदबाजी के लिए पूरी प्रतियोगिता में सर्वाधिक 10 विकेट प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब मिला। साथ ही वेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी रहीं।


उत्तर प्रदेश की टीम के जीतने एवं आगरा की सुरक्षा चाहर  को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेन्ट का खिताब जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा मंडल आरपी शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा दिनेश कुमार, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, पंकज शर्मा, अनिल कुमार, रीनेश मित्तल, पंकज कश्यप, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू, चौ. हरपाल, राजेश गुप्ता, सन्दीप परिहार, रवि प्रकाश, सौरभ सिंह, सौरभ गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments