न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली, 03 फरवरी। बीजेपी के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत रत्न सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। आडवाणी पूर्व उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।'
प्रधानमंत्री ने लिखा, हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।''
पीएम ने आगे लिखा, "सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है. उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है. मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।
इससे पहले बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले यानी 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने उन्हें भारतरत्न सम्मान देने की घोषणा की। यानि इस साल दो लोगों को भारत रत्न दिया जाएगा।



0 Comments