Image

माध्यमिक खेलकूद: आगरा में होंगी चार प्रदेशीय खेल प्रतियोगिता, नौ नए खेल भी शामिल


-माध्यमिक प्रदेशीय एवं मंडलीय खेलों का किया गया आवंटन
-प्रदेशीय जिम्नास्टिक, जूडो तथा बालक-बालिका क्रिकेट प्रतियोगिताएं होंगी आगरा में   

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा,18 मई। माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं में 2024-24 सत्र के लिए नौ नई खेल स्पर्धाओं को शामिल किया गया है। वहीं आगरा चार प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आरपी शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रांगण में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के संबंध में शनिवार को एक बैठक आयोजित कर खेल सत्र को अंतिम रूप दिया गया। आगरा मंडल चार प्रदेश स्तरीय स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा। इसमें  जिम्नास्टिक ( अंडर-14 वर्ष, 17 और 19 वर्ष), जूडो (अंडर-14, 17 और 19 वर्ष बालक एवं बालिका) क्रिकेट-17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका शामिल हैं। इस बाद नौ नए खेल में माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को मिलेंगे। 
नए खेल: मलखंब, योगासन, शतरंज, वूशु, गतका, सेपक टकरा, कलारीपट्टू, कुराश, थांगता मार्शल आर्ट।
मंडलीय खेलों की मेजबानी-आगरा-तैराकी, बास्केटबॉल, कुश्ती, ताइक्वांडो, कराटे, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, मलखंब वूशु, थंगता मार्शल आर्ट।
मथुरा- नेहरू हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, हॉकी, क्रिकेट बालक वर्ग, एथलेटिक्स, कुराश, और शतरंज।
फिरोजाबाद-टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, शूटिंग, सेपक टकरा और योगासन।
मैनपुरी-भारोतोलन, वॉलीबॉल, क्रिकेट बालिका, खो-खो, कलारीपट्टू और गतका।
नये खेलों को शामिल करना अच्छा कदम लेकिन तैयारी कितनी 
 माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बार खेलों में नौ नये खेलों को जोड़ा है। ज्यादा खेल मिलना अच्छी बात है लेकिन हर बार जिस तरह की व्यवस्थाएं विभाग द्वारा की जाती हैं, उसे देखते हुए कई प्रश्न भी उठते हैं। अब तक जितने भी खेल यहां शामिल है, उनमें हॉकी, फुटबॉल से लेकर कई अन्य प्रसिद्ध खेलों में भी टीमों की संख्या पूरी नहीं हो पाती। बिना खेले टीम में जनपद और मंडल में चैंपियन बन जाती है। ऐसे में नये खेलों को शामिल करने की जगह इन खेलों पर ध्यान दिया जाता तो अच्छा होता। 
 बैठक में यह रहे मौजूद-जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी मानवेंद्र सिंह, अनिल वशिष्ठ, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जनपद  कीड़ा सचिव आगरा डॉ. रीनेश मित्तल, जनपद  कीड़ा सचिव मथुरा डॉ. पदम सिंह ,जनपदीय कीड़ा सचिव मैनपुरी स्वतंत्र सिंह, जनपद  क्रीड़ा सचिव फिरोजाबाद नरेंद्र सिंह, रामकेश यादव प्रधानाचार्य ए के इंटर कॉलेज शिकोहाबाद ,राम प्रकाश यादव मंडलीय व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा, रवि प्रकाश आगरा, चेतेंद्र प्रताप सिंह जिला व्यायाम शिक्षक फिरोजाबाद, बेसिक शिक्षा ,सर्वेश सोलंकी राकेश साहू ,महेंद्र सिंह।

Post a Comment

0 Comments