देवी राम अग्रवाल हॉकी प्रतियोगिता: चौथे दिन मेरठ, अलीगढ़ और आगरा की शानदार जीत

 


🏑 आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले, आगरा की टीम खेलेगी दोनों वर्गों में सेमीफाइनल

न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 13 जनवरी। तृतीय स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें दर्शकों को कड़ा संघर्ष और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में मेरठ ने वैजयंती देवी इंटर कॉलेज को 5-2 से पराजित किया। मेरठ की ओर से अकरम और मयंक ने दो-दो गोल किए, जबकि वंश ने एक गोल दागा। वैजयंती देवी इंटर कॉलेज की तरफ से दोनों गोल कुणाल कुमार ने किए। इस मैच में कुणाल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में अनूपशहर और अलीगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ ने अनूपशहर को 8-3 से हराया। अलीगढ़ की किरन ने पांच और बिपाशा ने तीन गोल किए। अनूपशहर की ओर से अर्पित ने दो तथा वर्षा ने एक गोल किया। इस मैच में आरती कुमारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में इटावा और आगरा के बीच हुआ, जिसमें आगरा ने इटावा को 3-2 से पराजित किया। आगरा की ओर से मोहम्मद खलील, मनीष और दिनेश ने एक-एक गोल किया जबकि इटावा की तरफ से दोनों गोल अकबर ने किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इटावा के अभय यादव को मिला।
इन मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका प्रशांत शुक्ला, शकील खान, अमित सक्सेना, रश्मि कुमारी, मधु कुमारी, आशा कुमारी, अख्तर एहसान-उल और परवेज ने निभाई। 
आज के मुख्य अतिथियों में वंदना अग्रवाल (प्रधानाचार्य, बी.डी. जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज), गौरव प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप कुमार लवानिया (प्रधानाचार्य, केंट इंटर कॉलेज), इंडिया प्लेयर ‘चक दे इंडिया’ फेम जमशेद खान, उत्तर प्रदेश अंपायर कमेटी अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी महेंद्र बोहरा, मनीष अग्रवाल, सीए गौरव सिंघल, अंकित मित्तल, आयुष अग्रवाल, रोहित दुआ, अंकित बंसल, नितेश गुप्ता, मदन सीए, विनय बंसल, संदीप उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टूर्नामेंट ऑब्जर्वर ओम प्रकाश शर्मा व तपेश शर्मा रहे।
संचालन रीनेश मित्तल ने किया तथा अतिथियों का स्वागत संजय गौतम ने किया। कल बुधवार 14 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला महिला वर्ग में अलीगढ़ बनाम हरदोई, दूसरा पुरुष वर्ग में मेरठ बनाम गाजियाबाद, तीसरा महिला वर्ग में आगरा बनाम बी.डी. जैन तथा अंतिम मुकाबला पुरुष वर्ग में आगरा बनाम अलीगढ़ के बीच होगा।


Post a Comment

0 Comments