यूपीसीए क्रिकेट ट्रायल 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 25 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन, ऑफलाइन प्रक्रिया मान्य नहीं

 

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 16 जनवरी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन की सूचना अनुसारउत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के वर्ष 2026-27 के लिए होने वाले सभी क्रिकेट ट्रायल हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 12 जनवरी से प्रारंभ हो चुकी है, जो 25 जनवरी तक जारी रहेगी।
इच्छुक खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत खिलाड़ी को पोर्टल से ही पंजीकरण आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।
पंजीकरण प्रक्रिया की मुख्य जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी को पोर्टल की विंडो पर निम्न विवरण भरना अनिवार्य होगा:

नाम
पता
पिता का नाम
आयु
जनपद
आयु वर्ग
निर्धारित पंजीकरण शुल्क ₹400 है, जिसका भुगतान पोर्टल पर उपलब्ध चालान के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण खिलाड़ी के स्वयं के मोबाइल नंबर से ही लॉगिन कर किया जा सकेगा। खिलाड़ी भविष्य में लॉगिन कर अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकेगा।
आवश्यक दस्तावेज
पंजीकरण करते समय खिलाड़ी को निम्न दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा:
वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण नियम
पंजीकरण केवल UPCA के आधिकारिक पोर्टल पर ही मान्य होगा।
कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही खिलाड़ी पंजीकरण कर सकेगा।
खिलाड़ी निर्धारित नियमों के अंतर्गत एक से अधिक आयु वर्ग में पंजीकरण कर सकता है।
जिला कार्यालय में संपर्क
पंजीकरण के बाद खिलाड़ी चालान की प्रति लेकर
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा कार्यालय,
फुट ऑन शूज़ बिल्डिंग, सिकंदरा (केके नगर पेट्रोल पंप के सामने)
प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र
अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9719001003 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments