सिंधी समाज की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 मार्च। सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन जय झूलेलाल मेला का आयोजन इस वर्ष 26 और 27 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड, पंचकुइयां में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं और इसे इस बार पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की योजना है।
जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने बताया कि इस वर्ष मेला संयोजक के रूप में कमल छाबड़िया पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जबकि अनूप भोजवानी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के नेतृत्व में मेले को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मेले में सिंधी व्यंजनों के स्वादिष्ट स्टॉल, बच्चों के लिए मनोरंजन से भरपूर झूले और सिंधी संस्कृति को दर्शाती भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। झांकियों में भगवान झूलेलाल, स्वामी लीलाशाह महाराज, सदगुरु स्वामी टेऊंराम साहिब और हिंगलाज माता की झलक देखने को मिलेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र होंगी।
इसके अलावा मेले में आकर्षक प्रवेश द्वार तैयार किया जाएगा और बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजन की रौनक बढ़ाएंगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन के विविध रंगों से सजा एक सतरंगी उत्सव होगा, जो सिंधी समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।
बैठक में गिरधारी लाल भगतयानी, सूर्य प्रकाश मदनानी, सोनू मदनानी, जेपी धर्मानी, सुनील करमचंदानी, जेके मदनानी, सुशील नोतनानी, किशोर बुधरानी, नारायण बहरानी, रोहित आयलानी, मनीष हरजानी, कुणाल जेठवानी, आशु मूलचंदानी, घनश्याम हेमलानी और जीतेंद्र पमनानी सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

0 Comments