न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 मार्च। फतेहाबाद रोड स्थित टू सेंटस किचन रूफ (अमर होटल के बराबर) पर निःशुल्क मेगा मॉडल मिस्टर, मिस, मिसेज एवं किड्स ऑडिशन/मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरएस मॉडलिंग एजेंसी (पंजी.) द्वारा किया गया।
आरएस मॉडलिंग एजेंसी के महासचिव रोहन शर्मा ने बताया कि मॉडलिंग शो का उद्देश्य आगरा की उभरती हुई प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रोत्साहन देना और उन्हें एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करना है, ताकि युवा प्रतिभाओं को निखारकर उनके भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन दिया जा सके।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अवागढ़ रियासत के राजा भूपेंद्र पाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा और श्रीमती संगीता शर्मा ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कार्तिकेय पोद्दार और स्वाती पोद्दार रहे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में महासचिव रोहन शर्मा, हर्ष कैथ, मनोज कुमार गुप्ता और शिवम गुप्ता शामिल रहे। शो के ज्यूरी में निधि रावत, आयुष अग्रवाल, शिवांजल शर्मा और आयुष शर्मा ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में देश दीपक कुलश्रेष्ठ, प्रदीप गौर और कोमल देवनानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मॉडलिंग शो में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
फाइनल परिणाम इस प्रकार रहे—
फीमेल वर्ग:
महक हकवानी, दीपा सोनी, तान्या वालेचा, रितु कपूर, नेहा चौधरी, खुशी चक, राशिका, तनिषा राजपूत और प्रज्ञा गुप्ता।
किड्स वर्ग:
कियान अग्रवाल, शिनाया मल्होत्रा और जिनिशा आनंद।
मेल वर्ग:
नवनीत, हिमांशु कनौजिया, सिद्धार्थ कपूर, शिवम गोस्वामी, निखिल ठाकुर, सोहैब खान, नितिन आनंद, आयुष वर्मा और सैम रॉय।


0 Comments