🙏15 से अधिक झांकियां, 25 स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अप्रैल 2026 । ताजगंज क्षेत्र में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 24 अप्रैल को कटरा जोगीदास, ताजगंज से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक माहौल में रंग दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ इससे पूर्व खाटू श्याम मंदिर में भगवान महर्षि परशुराम जी की आरती के साथ हुआ, जिसे अश्वनी कुमार वशिष्ठ एवं पंकज शर्मा द्वारा विधिवत प्रारंभ किया गया।
कटरा जोगीदास से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा चौक कागजी, हनुमान चौक, चौक थाना, कसेरट बाजार, खद्दर भंडार, नंदा बाजार, पाकटोला, बिल्लोचपुरा , हरजू पूरा, श्याम लाल मार्ग, तांगा स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मध्य रात्रि में कटरा जोगीदास पहुंचकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में 15 से अधिक भव्य एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें श्री गणेश जी, काली का अखाड़ा, आदियोगी, श्री हनुमान जी, वनमानुष सहित विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। साथ ही आगरा के 5 प्रमुख बैंडों ने पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
पूरे मार्ग में लगभग 25 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं जलपान की व्यवस्थाओं के साथ श्रद्धालुओं ने आयोजन का स्वागत किया।
इस आयोजन में सर्व समाज के सनातन धर्मावलंबियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पारस वशिष्ठ (संस्थापक/अध्यक्ष, भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति) सहित निशांत पचौरी, शिवम गौड़, अभिषेक पाठक, यश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, यतीश लवानिया, शिवम् शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, तरुण जोशी, भानु पाठक, अनिल रावत, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र चिल्लू, बॉबी सिंह, श्याम खंडेलवाल, राम खंडेलवाल, पंकज जैन, मोनी जैन, प्रशांत वशिष्ठ, टीटू वशिष्ठ, मुकुल वशिष्ठ, रवि वशिष्ठ, धनेश भारद्वाज, सुनील दुबे, रवि गोस्वामी, मुकुल शर्मा एवं सागर पाराशर आदि शामिल रहे।


0 Comments