👧👧मातृशक्ति की भागीदारी से मिलेगा आयोजन को नया आयाम
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 06 अप्रैल 2026। शहर में 26 और 27 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड, शाहगंज में आयोजित होने वाला छठवां अंतर्राष्ट्रीय भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेला इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इसे भव्य रूप देने के लिए टीम लगातार जुटी हुई है।
इस बार मेले में मनोरंजन और संस्कृति का शानदार मेल देखने को मिलेगा। जहां एक ओर प्रसिद्ध रॉक स्टार्स लाइव परफॉर्मेंस देंगे, वहीं सिंधी समाज की पारंपरिक संस्कृति, लोकगीत, भाषा और व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शाम के समय आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों से पूरा माहौल उत्सवमय हो जाएगा।
युवाओं के लिए खास आकर्षण
मेले में इस बार खास सेल्फी प्वाइंट तैयार किया जा रहा है, जो युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही आधुनिक और पारंपरिक गतिविधियों का संतुलन भी देखने को मिलेगा।
मातृशक्ति निभाएगी अहम भूमिका
मेला संयोजक कमल छाबड़िया के अनुसार इस वर्ष आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है। शहर की कई प्रमुख महिलाओं और युवतियों को आयोजन से जोड़ा गया है, जिससे आयोजन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।
हर वर्ग के लिए खास इंतजाम
मेले में बच्चों के लिए झूले, बुजुर्गों के लिए संत दरबार, महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और परिवारों के लिए स्वादिष्ट खानपान स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी, महाकाल दरबार, ऊंट की सवारी और अन्य आकर्षक झांकियां मेले की शोभा बढ़ाएंगी।
फ्री एंट्री, पास अनिवार्य
मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एंट्री पास की व्यवस्था की गई है।
बैठक में बनी अंतिम रणनीति
सोमवार को स्वामी लीला साहब सत्संग हॉल में आयोजित बैठक में मेले की विस्तृत योजना को अंतिम रूप दिया गया और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक के दौरान गिरधारी लाल भगतयानी, सूर्य प्रकाश, जय प्रकाश धर्माणी, पार्षद प्रकाश केशवानी, पार्षद राधा रानी, जितेंद्र त्रिलोकानी,सुनील करमचंदानी, भगवान दास आवतानी, जय कुमार मदनानी, जितेंद्र सुमानी,सुशील नोतनानी, सुंदरलाल हरजानी, किशोर बुधरानी, वासदैव गियामलानी, राज कुमार गुरनानी, के. लाल त्रिलोकानी, अनूप भोजवानी, मनीष हरजानी, अमृत मखीजा, रोहित आयलानी, सोनू मदनानी, खेमचंद तेजानी, आनंद नोतनानी, मनीष लालवानी, घनश्याम हेमलानी , लता भगतियानी, अंजू दियालानी, जानवी बजाज, ललिता करामचंदानी, संगीता खुशलानी,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


0 Comments