न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 अप्रैल 2026। सोनेट क्रिकेट ग्राउंड, सिकंदरा पर अंडर-17 सोनेट कप के तहत खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जावेद क्रिकेट अकादमी ने गुरुकुल बॉयज को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सोमवार को खेले गए मैच में जावेद क्रिकेट अकादमी और गुरुकुल बॉयज़ टीम आमने-सामने थीं। गुरुकुल बॉयज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जावेद क्रिकेट अकादमी ने 32 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु सागर ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि योगेश राजौरिया ने 42 रनों का योगदान दिया। गुरुकुल बॉयज़ की तरफ से मुकुल यादव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल बॉयज़ की टीम 34.4 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से देवेश शाक्य ने 38 रन और नितिन यादव ने 26 रनों की पारी खेली। जावेद क्रिकेट अकादमी की ओर से नीरज यादव, अरसलान और उजैर ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए।
शानदार प्रदर्शन के लिए उजैर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार तालीम खान और जावेद सर द्वारा प्रदान किया गया। इस जीत के साथ जावेद क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान अर्पित गौतम तथा अन्य लोग मौजूद रहे।


0 Comments