आगरा, 18 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक (18 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।
प्रतियोगिता का आयोजन और विवरण
जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय के अनुसार प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) में फाइट एवं पूमसे स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
पंकज शर्मा का दमदार प्रदर्शन
पांचवीं डान ब्लैक बेल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत और टीम पूमसे स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
संतोष कुमार सिंह (2 स्वर्ण), एंजल सिंह (1 स्वर्ण), आरोही गुप्ता (1 स्वर्ण), प्रदीप गौर, पारस कुमार, माधव गौतम, प्रशांत कुशवाह, निहित शर्मा, विवान कपूर, भूमि गुप्ता, परी माथुर, आरिका शुक्ला, गार्गी शर्मा, यशस्वी गौतम और लाव्या मगन (सभी ने 1-1 स्वर्ण पदक जीता)।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी
एंजल सिंह (1 रजत), तनिष्का (1 रजत)।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
आरोही गुप्ता (1 कांस्य)।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 15 से 17 मई 2026 तक तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में आयोजित होने वाली 16वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
खिलाड़ियों को मिली बधाई
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सीईओ संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यू.के. शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

0 Comments