आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस: अयान, वेद पोद्दार, पहल गुप्ता और इनाया फातिमा फाइनल में


🏓प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

आगरा, 19 मई 2026। आगरा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं आयोजन सचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-9 वर्ग
बालक वर्ग में अयान ने विधान दुबे को 3-0 से और वेद पोद्दार ने कियान रमानी को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बालिका वर्ग में स्वरा ने गार्गी को तथा प्रिषा ने त्रिषा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-11 (हॉप्स) वर्ग
बालक वर्ग में अधिराज ने कायरव को 3-1 से और रेयांश शर्मा ने गर्वित को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में किमायरा ने आरवी कोहली को 3-1 से तथा वेदांशी पोद्दार ने संस्कृति को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-13 कैडेट वर्ग
बालक वर्ग में गीताश आनंद ने सक्षम को 3-0 से और रेयांश शर्मा ने नैतिक महेश्वरी को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में पहल गुप्ता ने आरवी कोहली को 3-0 से तथा इनाया फातिमा ने शुभी पाराशर को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 सब जूनियर बालिका वर्ग
अंकिशा मिश्रा ने इनाया फातिमा को 3-1 से और पहल गुप्ता ने अवनी शर्मा को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक हिमांशु अग्रवाल और विशाल कनौजिया की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, जुनैद सलीम, आशुतोष तिवारी, साहिल कुमार, दीपक शर्मा, विशाल सेहरा, सुदर्शन प्रभाकर, गौरव रावत, मनोज पाराशर, सौरभ पोद्दार और गर्ग ऋषि सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments