प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 19-20 मई को, खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य




न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 10 मई, 2026। आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 19 एवं 20 मई 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार, आगरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे।
एसोसिएशन की महासचिव डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अंडर-9, होप्स (अंडर-11), कैडेट (अंडर-13), सब जूनियर (अंडर-15), जूनियर (अंडर-17), यूथ (अंडर-19), महिला एवं पुरुष वर्ग के साथ-साथ वेटरन्स (मास्टर्स 39+) वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। सभी वर्गों में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। सभी खिलाड़ियों को जिला एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र संलग्न करना भी जरूरी रहेगा। बिना जन्म प्रमाण पत्र के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यही प्रतियोगिता आगामी प्रथम उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन का आधार बनेगी। बरेली में 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने आगरा जिला रैंकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया होगा।
प्रतियोगिता को लेकर शहर के टेबल टेनिस खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है

Post a Comment

0 Comments