-पहले मुकाबले में आरबीएस ब्लू को 26 रन से हराया, गौरी कश्यप बने प्लेयर ऑफ द मैच
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 जून, 2026। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में बुधवार से शुरू हुई सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में आरबीएस येलो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरबीएस ब्लू को 26 रन से पराजित कर जीत का आगाज किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएस येलो की पूरी टीम 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। टीम की ओर से निखिल ने 28 रन, जबकि शिवांश कौल और लक्ष्य सैनी ने 12-12 रन का योगदान दिया। आरबीएस ब्लू की ओर से अबीर और लक्ष्य कन्नौजिया ने 4-4 विकेट, जबकि अध्यांश ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ब्लू की टीम 83 रन पर ही सिमट गई। सम्राट ने 28 रन और पर्थ ने 19 रन बनाए। आरबीएस येलो की ओर से गौरी कश्यप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि धैर्य ने 3 और शिवांश कौल ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक वीर सिंह ने किया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार गौरी कश्यप को अतुल सोलंकी और फैसल रईस ने प्रदान किया।
मुकाबले के दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व इंडिया अंडर-19 खिलाड़ी विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, नागेश पंडित, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, अमित चौहान, अशोक चौधरी और फैसल रईस मौजूद रहे।
आयोजन सचिव अतुल सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को प्रतियोगिता में आरबीएस रेड और आरबीएस ग्रीन टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


0 Comments