यूपी वॉरियर्ज़ की ‘फैन अड्डा’ पहल: महिला T20 वर्ल्ड कप की लाइव स्क्रीनिंग अब आगरा समेत कई शहरों में


🏏सेफ स्पेस टू वॉच” पहल के तहत पहला चरण 21 जून से शुरू होगा

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 18 जून 2026 । महिला प्रीमियर लीग (WPL) की प्रमुख फ्रेंचाइज़ी यूपी वॉरियर्ज़ ने ‘यूपीडब्ल्यू फैन अड्डा’ पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में महिला टी-20 विश्व कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को सुरक्षित व स्वागतपूर्ण माहौल में क्रिकेट का आनंद देना है।
इस “सेफ स्पेस टू वॉच” पहल के तहत पहला चरण 21 जून से शुरू होगा, जब भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की स्क्रीनिंग वाराणसी (सोल हवेली बार, कैसर पैलेस), लखनऊ (सोशल लखनऊ), आगरा (अनप्लग्ड कोर्टयार्ड) और कानपुर (मैम्बो) में एक साथ होगी। इसके बाद 28 जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की विशेष स्क्रीनिंग केवल लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
यूपी वॉरियर्ज़ का कहना है कि इस पहल का मकसद खेल को सामूहिक अनुभव बनाना है, जहां महिलाएं और परिवार बिना किसी असहजता के एक साथ बैठकर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा सकें। सभी स्क्रीनिंग आईसीसी नियमों और आधिकारिक प्रसारण अधिकारों के तहत की जाएंगी। 
फ्रेंचाइज़ी से जुड़ी कैप्री स्पोर्ट्स की डायरेक्टर जिनिशा शर्मा ने कहा कि भारत में महिला क्रिकेट को लेकर उत्साह पहले से कहीं अधिक है और यह पहल उसे और मजबूत बनाएगी। वहीं सीओओ क्षेमल वैंगणकर ने इसे भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास बताया।
यह पहल केवल मैच देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक सोशल और कम्युनिटी एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां लोग एक साथ बैठकर हर चौके-छक्के और विकेट का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों का मानना है कि इससे महिला क्रिकेट को नई ऊर्जा और व्यापक दर्शक वर्ग मिलेगा। शहरों में चुने गए वेन्यू सुरक्षित और परिवार-उन्मुख माहौल के लिए खास तौर पर तैयार किए गए हैं। यूपी वॉरियर्ज़ का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस पहल को और जिलों तक विस्तार दिया जाए, ताकि क्रिकेट का यह उत्सव पूरे प्रदेश में  पहुंच सके।
 रजिस्ट्रेशन लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdYjas_fux7ZvCvc5IXt8_gtnjSZeFphkz4ZFaBGk2wbrVsFA/viewform
कैप्री स्पोर्ट्स, कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स का हिस्सा है, जिसकी उपस्थिति NBFC, हाउसिंग फाइनेंस और स्पोर्ट्स वेंचर्स जैसे WPL, ILT20, प्रो कबड्डी लीग और खो-खो लीग तक फैली है।

Post a Comment

0 Comments