आगरा जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप: मौलिक और वान्या बंसल बने चैंपियन,  पहला गुप्ता का चार वर्गों में दबदबा

 


👉अयान शर्मा और संस्कृति शर्मा ने दो-दो खिताब जीते

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 जुलाई 2026। आगरा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार में आयोजित दो दिवसीय जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का समापन शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में मौलिक चतुर्वेदी और महिला वर्ग में वान्या बंसल जिला चैंपियन बने।
अंडर-9: अयान और संस्कृति बने चैंपियन
अंडर-9 बालक वर्ग में अयान शर्मा ने खिताब जीता। वेद पोद्दार उपविजेता रहे, जबकि सार्थ अग्रवाल और गर्विक प्रभाकर संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में संस्कृति शर्मा विजेता रहीं। स्वरा उपविजेता तथा प्रिषा बंसल और ओमायरा त्रिवेदी संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
होप्स वर्ग: रेयांश और वेदांशी ने दिखाया दम
होप्स (अंडर-11) बालक वर्ग में रेयांश शर्मा विजेता बने। अयान शर्मा उपविजेता रहे, जबकि अधिराज और सारांश शर्मा संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वेदांशी पोद्दार ने खिताब जीता। किमायरा उपविजेता रहीं तथा निष्का गुप्ता और संस्कृति शर्मा संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
कैडेट वर्ग: नैतिक और पहल का रहा जलवा
कैडेट (अंडर-13) बालक वर्ग में नैतिक महेश्वरी विजेता बने। सक्षम जिंदल उपविजेता रहे, जबकि रियांश शर्मा और गीतांश आनंद संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पहल गुप्ता ने खिताब जीता। इनाया फातिमा उपविजेता रहीं तथा शुभी पाराशर और वेदांशी पोद्दार संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
सब-जूनियर: शिवांश और पहल ने जीते खिताब
सब-जूनियर (अंडर-15) बालक वर्ग में शिवांश सक्सेना विजेता बने। अंकित कुमार भारती उपविजेता रहे, जबकि राघव वशिष्ठ और विवान खंडेलवाल संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पहल गुप्ता विजेता रहीं। अंकिशा मिश्रा उपविजेता तथा श्रेया गुप्ता और संस्कृति शर्मा संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग: ऋषभ और पहल रहे अव्वल
जूनियर (अंडर-17) बालक वर्ग में ऋषभ विश्वकर्मा ने खिताब अपने नाम किया। केशव खंडेलवाल उपविजेता रहे, जबकि आदित्य राज धामा और ध्रुव सिंह संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पहल गुप्ता विजेता रहीं। इनाया फातिमा उपविजेता तथा अंकिशा मिश्रा और चेष्टा शर्मा संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
यूथ वर्ग: केशव और पहल ने मारी बाजी
यूथ (अंडर-19) बालक वर्ग में केशव खंडेलवाल विजेता बने। वेद यादव उपविजेता रहे, जबकि ऋषभ विश्वकर्मा और रितेश कुमार संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पहल गुप्ता ने चौथा खिताब जीतते हुए अपना दबदबा कायम रखा। सुहानी अग्रवाल उपविजेता तथा अंकिशा मिश्रा और वान्या बंसल संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में मौलिक, महिला वर्ग में वान्या चैंपियन
पुरुष वर्ग में मौलिक चतुर्वेदी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। श्री सारस्वत उपविजेता रहे, जबकि वैभव पटेल और सुदर्शन प्रभाकर संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वान्या बंसल विजेता रहीं। सुहानी अग्रवाल उपविजेता तथा अंकिशा मिश्रा और इनाया फातिमा संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।
मास्टर्स वर्ग में मनोज कुमार बने विजेता
मास्टर्स पुरुष वर्ग में मनोज कुमार ने खिताब जीता, जबकि अंकित डिकनिया उपविजेता रहे।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
समापन समारोह में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रो. मीनाक्षी घिल्डियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जुनैद सलीम, गर्ग ऋषि, आशुतोष कुमार तिवारी, साहिल कुमार, अंशुमन प्रताप सिंह, हिमांशु, सूर्यांश शर्मा, भव्य और ऋषभ कुमार सहित अन्य निर्णायकों व अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments