कराटे परीक्षा में 51 खिलाड़ियों को मिलीं बेल्ट, अथर्व सिसोदिया और लवली कुशवाह बने बेस्ट स्टूडेंट


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 जुलाई 2026 । जापान कराटे डो शोतोरियो इंटरनेशनल इंडिया की ओर से आर्य समाज, ताजगंज में कराटे मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 51 खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक विभिन्न बेल्ट ग्रेड हासिल किए।
परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नई बेल्ट प्रदान की गई। बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड में पुरुष वर्ग में अथर्व सिसोदिया तथा महिला वर्ग में लवली कुशवाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
येलो बेल्ट: आर्यन उपाध्याय, वृतम तिवारी, अंश शर्मा, परी नीलम, अद्विक, तृप्ति राठौर, श्रेया, निकुंज, हर्षिता राठौर, श्रेष्ठ गुप्ता, अश्वत उपाध्याय।
ऑरेंज बेल्ट: मयंक दीक्षित, कुशाग्र शर्मा, अद्विक कुमार, करीना, अंजलि, अद्वित राजपूत, वेदांत, युवराज सागर, गुंजन देवनानी, ऋषिका, राज, आराध्या।
ग्रीन बेल्ट: हिमांशी कुमारी, अथर्व सिसोदिया, अन्विका पराशर, आदित्य सैनी, दिव्यांशी कुशवाह, इशानी, अदान आदिल खान, वंशिका कुमारी, अंशिका कुमारी, श्लोक गोस्वामी।
ब्लू बेल्ट: हनिश्का शर्मा, ओमान्या कश्यप, अद्विक राठौर, व्योम दीक्षित, अर्पिता राठौर, लवली कुशवाह, धानी राठौर, तरुण कुमार तिलक, दिव्यांशी कुमारी, शिवांशी गोस्वामी, विराट राठौर, अदिति वर्मा, नव्या राठौर, अनोखी दीक्षित, आराध्या खंडेलवाल, वंश तिलक।
पर्पल बेल्ट: प्रांजल गोस्वामी।
बेल्ट परीक्षा का संचालन एवं मूल्यांकन मुख्य प्रशिक्षक निर्मल गोस्वामी के नेतृत्व में प्रवीण गोस्वामी, प्रवीण सोनी, देवजीत घोष, पारस कुशवाह एवं रोहन जोशी ने किया। 
समारोह में आर्य समाज ताजगंज के मंत्री राकेश तिवारी, संयोजक रमाकांत सारस्वत, भूपेंद्र शास्त्री पुरोहित तथा वीरेंद्र सिंह यादव ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक विकास का प्रभावी माध्यम है।

Post a Comment

0 Comments