फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो में आगरा ने किया शानदार प्रदर्शन, 31 पदक जीते

 


👍23 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

 न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 18 अगस्त 2026। हरियाणा के सोनीपत जिले के ब्राइट स्कॉलर स्कूल के इंडोर हॉल में आयोजित प्रथम फाइटर कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों और स्पर्धाओं में कुल 31 पदक जीते। इनमें 23 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।
जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
स्वर्ण पदक विजेता
इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रदीप गौर, यशस्वी गौतम, सोहंग भटनागर, एंजल सिंह और अनन्या सिंह ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। संगीता शर्मा, गौरांशी कटारा, परी, इक्षा सत्संगी, माधव गौतम, यज्ञ अग्रवाल और वात्सल्य दीक्षित ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता।
रजत पदक विजेता
आदित्य जादौन, जतिन बघेल और तनिष्का सिंह ने रजत पदक जीते।
कांस्य पदक विजेता
सुदर्शन देबनाथ, सूर्यांश रस्तोगी, प्रेरणा चाहर, इशांत कुमार और शिवम उप्रैती ने कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments