👍खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, सभी पदक विजेता राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 18 अगस्त 2026 । गोरखपुर स्थित सेंट जूड्स स्कूल में आयोजित सीआईएससीई रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज, आगरा के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीआईएससीई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
अंडर-19 एयर पिस्टल वर्ग में रिधिमा परिहार ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि अंडर-17 एयर पिस्टल वर्ग में उमिका शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-19 ओपन साइट एयर राइफल वर्ग में गुनिशा सिंघल ने रजत और भव्या महाजन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहीं अंडर-17 ओपन साइट एयर राइफल वर्ग में नाएशा सिंघल ने स्वर्ण तथा नैन्सी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।
अंडर-14 ओपन साइट एयर राइफल वर्ग में स्तुति तिवारी ने स्वर्ण पदक तथा अनहदप्रीत कौर ने रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता में परमिता दीक्षित, सिद्धि गुप्ता, अवनी दीक्षित और दिति गुप्ता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अच्छे स्कोर के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी पॉल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों राहुल सक्सेना, विक्रांत सिंह तोमर और गौरव शर्मा के अथक परिश्रम एवं निरंतर मार्गदर्शन तथा टीम मैनेजर बीना गुप्ता के समर्पण की भी सराहना की। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नेहा यादव ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।


0 Comments