🏓यूथ गर्ल्स, यूथ बॉयज और महिला वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले
न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 03 सितंबर 2026। स्वर्गीय श्रीमती इंद्रा बंसल स्मृति तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ एकलव्य इंडोर स्टेडियम, आगरा में हुआ। प्रतियोगिता स्टैग ग्लोबल द्वारा पावर्ड तथा आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा प्रमोटेड है। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में डॉ. विजय किशोर बंसल (समाजसेवी एवं बिजनेसमैन) के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण डंग, प्रबंध निदेशक, ग्रैंड होटल ने किया। इस अवसर पर डॉ. अलका शर्मा, सचिव, आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन, सजल गुप्ता, उपाध्यक्ष, आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन, जुनैद सलीम (कोच) और मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
यूथ गर्ल्स अंडर-19 के तृतीय राउंड में साक्षी तिवारी (लखनऊ) ने अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) को 11-9, 11-4, 8-11, 14-12 से पराजित किया। पहल गुप्ता (आगरा) ने सारा ढींगरा (गौतम बुद्ध नगर) को 8-11, 11-5, 8-11, 11-9, 11-7 से हराया। अंकिशा मिश्रा (आगरा) ने स्वाति चंद्रा (लखनऊ) को 12-14, 14-12, 12-10, 11-8 से पराजित किया। आयुषी सिंघल (गौतम बुद्ध नगर) ने अस्मिता धामिजा (मथुरा) को 11-8, 11-6, 11-3 से शिकस्त दी।
अनोखी केशरी (वाराणसी) ने तविशा शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) को 11-4, 11-5, 11-8 से मात दी। वहीं अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने समृद्धि शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) को 11-7, 11-4, 11-13, 11-6 से हराया। सुहानी अग्रवाल (आगरा) ने श्रेया कुकरेती (गौतम बुद्ध नगर) को 11-5, 11-9, 14-16, 9-11, 11-6 से पराजित किया। याशिका तिवारी (गाजियाबाद) ने वर्तिका सिंह (लखनऊ) को 11-7, 11-13, 11-0, 11-5 से हराया।
यूथ बॉयज अंडर-19 के द्वितीय राउंड में गर्व सिंघला (गौतम बुद्ध नगर) ने पार्थ तनेजा (लखनऊ) को 11-7, 11-7, 11-8 से पराजित किया। मनीत भट्ट (गौतम बुद्ध नगर) ने वत्सल कौशिक (आगरा) को 11-6, 13-11, 11-5 से हराया। अथर्व श्रीवास्तव (प्रयागराज) ने पवित्र चहल (गोरखपुर) को 11-2, 11-5, 11-6 से पराजित किया। केशव खंडेलवाल (आगरा) ने सुशांत सिंह (मिजार्पुर) को 11-7, 11-7, 11-8 से हराया।
आशुतोष गुप्ता (कानपुर) ने एकांश अग्रवाल (आगरा) को 11-6, 12-10, 11-4 से पराजित किया। शौर्य गोयल (लखनऊ) ने अंकित (आगरा) को 11-3, 11-6, 11-7 से हराया। अरव राठी (गाजियाबाद) ने दर्श चौधरी (गौतम बुद्ध नगर) को 11-4, 11-4, 8-11, 11-6 से पराजित किया। आर्यन कुमार (प्रयागराज) ने प्रथम सिंह राणा (अलीगढ़) को 11-9, 11-5, 11-5 से हराया।
अर्णव पंवार (गाजियाबाद) ने नितेश कुमार (आगरा) को 11-2, 11-5, 11-3 से पराजित किया। ऋषभ विश्वकर्मा (आगरा) ने विख्यात कात्याल (मुरादाबाद) को 7-11, 11-8, 11-5, 11-13, 11-2 से हराया। यथार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) ने रितेश कुमार (फिरोजाबाद) को 11-9, 13-11, 6-11, 11-9 से पराजित किया। आदित्य सिंह (अलीगढ़) ने आदित्य राज धामा (आगरा) को 11-7, 6-11, 13-11, 11-6 से हराया।
युवान पांडेय (गौतम बुद्ध नगर) ने कार्तिक पी.डी. कनौजिया (वाराणसी) को 11-3, 11-6, 7-11, 11-7 से पराजित किया। मोहम्मद नोमान (मुरादाबाद) ने गर्वित नागपाल (आगरा) को 11-6, 15-13, 11-5 से हराया। अनय राज वर्मा (इटावा) ने रुद्र मिश्रा (गाजियाबाद) को 11-8, 11-6, 11-7 से पराजित किया। लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने वेद यादव (आगरा) को 11-5, 11-9, 11-8 से हराया।
महिला वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में आरती चौधरी (गाजियाबाद) ने स्वाति गुप्ता (सुल्तानपुर) को 11-9, 11-8, 11-6 से पराजित किया। पहल गुप्ता (आगरा) ने शालिनी देवी (प्रयागराज) को 11-5, 11-4, 9-11, 11-6 से हराया। अवनी त्रिपाठी (गाजियाबाद) ने अंबिका गुप्ता (प्रयागराज) को 11-5, 11-6, 11-8 से पराजित किया। दिशा (गाजियाबाद) ने साक्षी तिवारी (लखनऊ) को 11-6, 8-11, 11-5, 11-7 से हराया।
अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) ने सलोनी बंसल (सुल्तानपुर) को 13-11, 6-11, 11-7, 11-6 से पराजित किया। एलिना मिश्रा (लखनऊ) ने अनोखी केशरी (वाराणसी) को 11-9, 11-6, 8-11, 11-7 से हराया। गुंगुन साहू (लखनऊ) ने याशिका तिवारी (गाजियाबाद) को 7-11, 11-0, 7-11, 11-8, 11-7 से पराजित किया। समृद्धि शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) ने आयुषी सिंघल (गौतम बुद्ध नगर) को 11-6, 14-12, 10-12, 11-4 से हराया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।



0 Comments