राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा बना ओवरऑल चैम्पियन, जीते 43 पदक


आगरा के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर कायम किया वर्चस्व

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 सितम्बर, 2026। बरेली के मॉडल टाउन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित ऑफिसियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 43 पदक हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर आगरा ने पूमसे वर्ग में ओवरऑल टीम चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।
जिला ताइक्वान्डो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट, 16वीं जूनियर पूमसे, 40वीं ऑफिसियल सब-जूनियर फाइट, 14वीं सब-जूनियर पूमसे तथा कैडेट एवं सीनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 34 जिलों के 800 से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
आगरा की ओर से इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सर्वाधिक 03 स्वर्ण पदक हासिल किए। एंजल सिंह, यशस्वी गौतम, सोहांग भटनागर, संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर ने 2-2 स्वर्ण पदक जीते। वहीं संगीता शर्मा, मितुल सिंघल, इक्षा सत्संगी, अभिमन्यु सिंह चौहान, काव्या पांडेय, आरिका शुक्ला, अनन्या सिंह, गौरांशी कटारा, ईश्या सत्संगी, मन्नत वर्मा, इतिका उपाध्याय, परी माथुर, क्याना जैन एवं अगस्थ्या गोयल ने 1-1 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया।
रजत पदक विजेताओं में माधव गौतम, सूर्यांश रस्तोगी, आर्यवीर सिंह, जतिन बघेल, अगस्त्या बंसल, काशवी जैन, दृष्टि सिंह एवं तनिष्का सिंह शामिल रहे।
कांस्य पदक विजेताओं में महेंद्र सिंह चौहान, नवीन कुमार, शिवांश अग्रवाल, मितुल सिंगल, अनन्या सिंह, नितांक मिश्रा, रीतवी अग्रवाल एवं शिविक्षा जैन ने पदक हासिल किए।
टीम के कोच सुदर्शन देबनाथ एवं टीम मैनेजर रिषभ सिंह रहे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले आगरा के विजेता खिलाड़ी अब 2 से 4 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आयोजित ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments